कर्ज में डूबे एक परिचित ने 20 लाख रुपये की लालच में भरोसे का ऐसा खूनी कत्ल किया, जिसने पूरे सूरजपुर को दहला दिया। शिक्षिका रजनी बरेठ के खाते में लोन की रकम आने की खबर मिलते ही आरोपी प्रवेश कुमार ने पहले घर में घुसकर पानी की बोतल से हमला कर और पैर से गला दबाकर शिक्षिका की जान ले ली। इसके बाद अपना जुर्म छिपाने के लिए उसने मासूम बेटे सुजल को मां से मिलाने का झांसा दिया, अम्बिकापुर ले जाकर मैगी खिलाई और फिर जंगल के पास सीमेंट के खंभे से सिर कुचलकर नाले में फेंक दिया।
बंद घर के बाथरूम में मां और जंगल के नाले में बेटे की लाश मिलने से फैली सनसनी के बीच पुलिस के लिए यह एक अंधा कत्ल था। लेकिन कंधे पर 'सफेद गमछा', ग्रैंड विटारा कार और सीसीटीवी फुटेज की एक कड़ी ने कातिल के सारे मंसूबों पर पानी फेर दिया। सूरजपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई ने 36 वर्षीय आरोपी प्रवेश को गिरफ्तार कर लूटे गए जेवरात, कार और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
#SurajpurCrime #DoubleMurder #ChhattisgarhPolice #CrimeNews #Surajpur #JusticeForRajni #BreakingNews #PoliceAction #FatafatNews