राजधानी भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में इब्राहिम नाम के युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। पुलिस आरोपियों को थाने से घटनास्थल तक लेकर पहुंची, जहां आरोपी ‘पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है’ जैसे नारे लगाते नजर आए।
वहीं, इस कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की और आरोपियों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब देखना होगा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस क्या कदम उठाती है।#Bhopal #भोपाल #Shahjahanabad #MPPolice #CrimeNews #fatafatnews