28 अक्टूबर को होगा जिला स्तरीय युवा उत्सव
युवा उत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित
खेल और युवा कल्याण भोपाल के निर्देशानुसार आगामी दिनों में युवा उत्सव का आयोजन जिला एवं संभाग स्तर पर कराए जाने के संबंध में जिले के डिप्टी कलेक्टर (प्रभारी खेल विभाग), जिला सागर की अध्यक्षता में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्राचार्य आर्ट एंड कॉमर्स अग्रणी महाविद्यालय सागर, प्राचार्य तकनीकी उच्च शिक्षा विभाग, प्राचार्य आदर्श संगीत महाविद्यालय, जिला संगठक एन.एस.एस., जिला शिक्षा अधिकारी एवं माय भारत मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि उपस्थित हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
#jansamparkMP #saga