➡️ मेगा ड्राईव अंतर्गत जन कल्याणकारी योजनाओं के कियान्वयन, अभियान की प्रगति के संबंध में हितग्राहियों से संवाद एवं विधिक जागरूकता कार्यकम का आयोजन
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर के निर्देशानुसार शासन एवं नालसा की योजनाओं के जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मेगा ड्राइव के अंतर्गत तहसील गढ़ाकोटा के हरदी ग्राम को आदर्श ग्राम बनाने हेतु चिह्नित किया गया था।
इस मेगा ड्राइव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों के द्वारा लाभांवित हुए व्यक्तियों की समीक्षा एवं उनसे संवाद किए जाने हेतु दिनांक 22-10-2026 को म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर से सदस्य सचिव माननीय सुश्री सुमन श्रीवास्तव, जिला सागर से माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सागर श्री महेश कुमार शर्मा, अतिरिक्त सचिव, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर, श्री अरविन्द श्रीवास्तव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती नेहा बंसल, जिला रजिस्ट्रार श्री प्रीत बंसल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी उपस्थित रहीं।
तहसील गढ़ाकोटा से सिविल जज/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्री अम्बर श्रीवास्तव, तहसीलदार श्रीमती संगीता सिंह, पैरालीगल वॉलिंटियर श्री उमेश तिवारी, श्री यूनिस खान, श्री देवेन्द्र कुर्मी, श्री निर्मल कुर्मी, ग्राम पंचायत के सरपंच/सचिव एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
उक्त कार्यक्रम में माननीय सदस्य सचिव महोदया, सुश्री सुमन श्रीवास्तव द्वारा मेगा ड्राइव अंतर्गत योजनाओं से लाभांवित हुए व्यक्तियों से संवाद किया गया। ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना गया एवं मौके पर ही समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया साथ ही नि:शुल्क विधिक सहायता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
माननीय श्री महेश कुमार शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय, सागर द्वारा जानकारी दी गई कि मेगा ड्राइव अंतर्गत दिनांक 25-08-2026 से आज दिनांक तक आयोजित कार्यक्रमों से अनेक व्यक्तियों को लाभांवित किया गया, जिसमें मुख्यतः संबल कार्ड, आयुष्मान, आधार कार्ड, सुकन्या योजना, ई-श्रम, विकलांग पेंशन/वृद्ध पेंशन आदि शासन की अन्य योजनाओं अंतर्गत लगभग 900 से अधिक ग्रामवासियों को लाभांवित किया गया।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय द्वारा ग्रामवासियों को मध्यस्थता योजना के लाभों को विस्तृत रूप से बताते हुए मध्यस्थता की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही नि:शुल्क विधिक सहायता एवं नालसा व सालसा द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। श्री अम्बर श्रीवास्तव, सिविल जज, गढ़ाकोटा द्वारा आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने एवं चिकित्सीय परामर्श से दवा सेवन करने को कहा गया।
#jansamparkMP #sagar