➡️ कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
➡️ रहवासी क्षेत्र से अवैध भंडारण एवं विक्रय पर कार्यवाही ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री संजय जैन के मार्गदर्शन में बंडा तहसील में रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से पटाखों के भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की गई। तहसीलदार श्री मोहित जैन के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान लगभग 50 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान बंडा के वार्ड क्रमांक 7 निवासी विनीत साहू, पिता श्री कृष्ण कुमार साहू तथा वार्ड क्रमांक 14 निवासी बिट्टू उर्फ अभिषेक साहू, पिता श्री भोला साहू के आवासीय मकानों में अवैध रूप से रखे पटाखे पाए गए। प्रशासनिक टीम ने पटाखों को जब्त कर लिया।
जब्ती की कार्रवाई पूर्ण करने के बाद प्रकरण अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्री मोहित जैन, नायब तहसीलदार श्रीमती ज्योति वर्मा, संबंधित हल्का पटवारी श्री प्रमोद जैन, ग्राम कोटवार एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
प्रशासन की अपील: रहवासी क्षेत्रों में पटाखों एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री का अवैध भंडारण जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न कर सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन अथवा पुलिस को देने की अपील की है।
#jansamparkMP #sagar
56 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 22, 2026