
जिले में 20 अगस्त से प्रारंभ हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान
..................
अभियान की जानकारी देने हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
बड़वानी 20 अगस्त 2026/म.प्र. शासन, द्वारा प्रदेशव्यापी एग्रीस्टेक, पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान 20 अगस्त, 2026 से 15 सितम्बर, तक ग्राम पंचायत एवं पैक्सवार अभियान चलाया जायेगा । उक्त् अभियान का उद्देश्य, रणनीति के संबंध में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अमले जानकारी देने हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को जिला पंचायत बड़वानी के सभागृह में आयोजित किया गया ।
कार्यशाला में श्री प्रेमसिंह पटेल पूर्व केबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन, श्रीमति सुमन वर्मा उपाध्याक्ष, जिला पंचायत, श्री बरमा सोलंकी जिला पंचायत सदस्य, श्री भगवानसिंह पटेल भारतीय किसान संघ, अनिल इश्के जिला अध्ययक्ष, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ एवं विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित हुये है । कार्यशाला में बताया गया कि अभियान अंतर्गत राजस्व विभाग, पंचायत विभाग, सहकारिता विभाग एवं कृषि विभाग विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को फार्मर आईडी बनाना एवं फार्मर आईडी में सभी खाते शामिल करना, पैक्स में नवीन सदस्यों को जोड़ना, किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना, कृषकों से अग्रिम उर्वरक उठाव करवाना, शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषक सदस्यों को ऋण उपलब्ध करवाना तकनीकी सुधार का कार्य किया जायेगा। इस हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत वार कार्यक्रम तैयार कर मैदानी अमले की ड्यूटी लगाई गई है ।
इसके अतिरिक्त ई विकास प्रणाली 2.0 के माध्यम से खाद वितरण, इसमें किसान अपनी इच्छानुसार कोई भी एक उर्वरक को बिना किसी बंधन के उर्वरक क्रय कर सकता है। आईसीएआर की फसलवार अनुशंसा अनुसार अथवा उससे अधिक मनचाहा उर्वरक प्रथम बार में ही किसान क्रय कर सकता है। अतिरिक्त उर्वरक लेने के लिए 50 शब्दों में कारण लिखने की बाध्यता को हटा दिया गया है। मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रों पर 300 टोकन प्रतिदिन से अधिक टोकन जनरेट की सुविधा दी गयी उर्वरक की गणना प्रति हेक्टयर की जगह बैग में कर दी गयी है। किसान द्वारा टोकन जनरेट करने के 24 घंटे पश्चात् टोकन निरस्त करने की सुविधा उपलब्ध करा दी गयी है। फसल खराब होने पर किसान द्वारा पुनः उर्वरक की मांग करने हेतु एक्सेप्शनल हैंडलिंग में सुविधा दी गयी है। राजस्व विभाग द्वारा 48 घंटे के भीतर अनुमोदन किया जायेगा। ई-विकास प्रणाली से संबंधित समस्याएं ई-विकास हेल्पलाइन नंबर- 7880223344 पर प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक प्रत्येक शासकीय कार्य दिवसों में दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल पर फसलवार आई.सी.ए.आर की अनुशंसा अनुसार विभिन्न उर्वरक समूह की जानकारी प्रदर्शित की जा रही है, जिससे किसान मन पसंद उर्वरक के समूह का चयन कर सकेगा। मार्कफेड के डबल लॉक केन्द्रों में आवश्यकता अनुसार अधिकतम उर्वरक का भंडारण किया जायेगा एवं इसके लिए ऑटोमेटेड व्यवस्था बनाई जा रही है। ई-विकास 2.0 से मोबाइल पर व्हाट्सएप बोट द्वारा टोकन जनरेट करने की सुविधा शीघ्र उपलब्ध करायी जा रही है, जिसमे किसान व्हाट्सएप पर हेल्प /मदद लिखकर टोकन, रिटेलर, उर्वरक, उठाव तिथि एवं टोकन की वैधता की जानकारी प्राप्त कर उर्वरक क्रय कर सकेगा।
#JansamparkMP
#Badwani