
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत रामेश्वरम् यात्रा 07 सितम्बर से 12 सितम्बर तक
यात्रा में जाने हेतु आवेदन 31 अगस्त तक जमा कर सकते हैं
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनांतर्गत रामेश्वरम् यात्रा 07 सितम्बर 2026 से 12 सितम्बर 2026 तक आयोजित यात्रा में भिण्ड जिले के ऐसे निवासी पात्र है जो 60 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं के मामले में 2 वर्ष की छूट तथा जो आयकर दाता नहीं है।
उक्त तीर्थ दर्शन योजना का लाभ एक व्यक्ति को अपने जीवन काल में एक ही बार दिया जावेगा, यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में यात्रा में सम्मिलित होना प्रमाणित होता है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावेगी। जिले के लिए कुल 191 तीर्थ यात्रियों के लिए बर्थ आवंटित किये गये है। यदि जिले में निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होते तो ऐसी स्थिति में यात्रियों का चयन कम्प्यूटराईज्ड लॉटरी से किया जाएगा। भिण्ड जिले के लिए रामेश्वरम यात्रा हेतु निकटतम तहसील, संबंधित विकासखण्डों एवं नगरीय निकायों में आवेदन फार्म वितरित किये जा रहे हैं एवं वहीं जमा किये जावेंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 नियत की गई है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना
#भिण्ड
#Bhind