
छतरपुर शहर के कोतवाली पुलिस द्वारा धारदार हथियार से हमला कर हत्या के प्रयास प्रकरण के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार
आरोपी पंकज वाल्मीकि के विरुद्ध हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, जुआ एवं मारपीट सहित 6 अपराध दर्ज
पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बकायन खिड़की, मातवाना मोहल्ला में विगत रात्रि फरियादी मुकेश प्रजापति के भाई सुरेश पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा घटना को अंजाम देने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए।
कोतवाली पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त घटना के आरोपी पंकज वाल्मीकि, पिता राजू वाल्मीकि, निवासी बकायन खिड़की, छतरपुर को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया।
आरोपी पंकज वाल्मीकि के विरुद्ध हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, जुआ एवं मारपीट सहित कुल 6 अपराध दर्ज है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक मोहिनी शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आरक्षक नरेश, संदीप, प्रहलाद, जगभान, राकेश एवं टीम की भूमिका रही।
#MP #bundelkhand #chhatarpur