सीएम भजनलाल शर्मा ने तनोट माता मंदिर में किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
जैसलमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध श्री तनोट माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माँ तनोट राय के श्रीचरणों में शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र की रक्षा, शक्ति और अटूट आस्था की प्रतीक माँ तनोट राय का दिव्य आशीर्वाद राजस्थान पर सदैव बना रहे। माँ की कृपा से प्रदेश विकास, समृद्धि और प्रगति के नए शिखरों को स्पर्श करे, यही प्रार्थना है।
Weir, Bharatpur | Nov 11, 2026