दमोह में युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का द्वितीय दिवस संपन्न,
===
युवाओं को आपदा प्रबंधन की दी गई विस्तृत जानकारी
==
पॉलिटेक्निकल कॉलेज दमोह में 150 युवाओं को दिया जा रहा आपदा मित्र प्रशिक्षण
==
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार प्रदेश के 11 जिलो मे युवा आपदा मित्र के प्रशिक्षण का संचालन किया जाना है, जिसके तारतम्य मे जिला दमोह मे 700 युवा आपदा मित्रो को प्रशिक्षित किया जाना है। इसी योजना के प्रथम चरण मे जिले मे 07 जून 2026 तक 150 एन.वाई.के. के युवाओ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।