
• संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जन्म जयंती पर 20 अगस्त को होगा समरसता संकल्प अभियान एवं कलश यात्रा का आयोजन
• 20 अगस्त को प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बताया कि संत शिरोमणि रविदास की 650 वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश के साथ ही जिले में उनके जीवन-दर्शन, समता, भक्ति, सेवा, सामाजिक न्याय एवं मानवता के संदेश के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए “श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा” आयोजित की जाएगी। अभियान के अंतर्गत जिला एवं ग्राम स्तर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित होंगी। कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार यात्रा के आयोजन के लिये आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने बताया कि 20 अगस्त को दोपहर 12 बजे सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में कलश वंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद पावन कलश को कलश रथ के माध्यम से स्थानीय रविदास मंदिर एवं ग्राम स्तर तक ले जाया जाएगा। जिले में 20 अगस्त से 10 सितंबर 2026 तक निर्धारित मार्ग पर कलश रथ यात्रा निकाली जाएगी। अभियान के दौरान सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या, समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें स्थानीय संतों, गुरुओं, समाज के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #sehore