गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर मंगलवार को अन्नकूट, गोवर्धन पूजा के शुभअवसर पर अभिजीत मुहूर्त में ठीक दिन 12:05 बजे शीतकाल के लिए किए जाएंगे बंद!!
विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि और मुहूर्त पर गंगोत्री मंदिर समिति ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद तय किया। गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर, मंगलवार को अन्नकूट, गोवर्धन पूजा के शुभअवसर पर अभिजीत मुहूर्त में ठीक दिन 12:05 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के साथ ही मां गंगा की उत्सव डोली 10 नवंबर को हजारों श्रद्धालुओं, सेना के बैंड और जयकारों के साथ अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा के लिए रवाना होगी और 11 नवंबर को भैया दूज के पावन पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके शीतकालीन प्रवास मुखबा पहुंचेगी, जहां अगले 6 माह तक श्रद्धालु मां गंगा के शीतकालीन दर्शन कर सकेंगे