❄️ केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, 17.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन🙏🔱
🌨️ विश्वप्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में बुधवार दोपहर बाद हुई बर्फबारी से धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढक गईं। बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आई है और ठंड का असर बढ़ गया है।
🙏 अब तक 17,84,660 श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन।
📅 आगामी 11 नवंबर 2026 को शीतकाल के लिए केदारनाथ धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यात्रा अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लें। पर्याप्त गर्म कपड़े, जरूरी दवाइयां साथ रखें और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
🔱 बाबा केदार के दिव्य दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं से अपील—सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और अपनी यात्रा को सुगम बनाएं।
📍 स्थान: श्री केदारनाथ धाम, जनपद रुद्रप्रयाग
#KedarnathDham #केदारनाथधाम #बाबाकेदार #KedarnathYatra2026 #बर्फबारी #रुद्रप्रयाग #Uttarakhand #CharDhamYatra