#मुजफ्फरपुर :- #साहेबगंज क्षेत्र संख्या-1 के जिला पार्षद इंजीनियर राजेश सहनी एवं उनकी धर्मपत्नी कोमल सहनी की ओर से समस्त साहेबगंज वासियों सहित देश वासियों को प्रकाश पर्व दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में जिला पार्षद ने कहा कि दीपों का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, एवं नवीन ऊर्जा का संचार करे।
वहीं, महापर्व छठ को लेकर उन्होंने कहा कि सूर्य उपासना और लोक आस्था का यह महापर्व हम सभी के जीवन में श्रद्धा, संयम और शुद्धता का संदेश देता है। छठी मैया की असीम कृपा से समस्त क्षेत्रवासियों के घर-आंगन में सुख-शांति बनी रहे और हर मनोकामना पूर्ण हो।
अंत में उन्होंने कहा कि वे सदैव साहेबगंज की जनता की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित हैं और आगे भी इसी संकल्प के साथ कार्य करते रहेंगे।