साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार करीब शाम 6:00 बजे सेमरा निजामत बम नहर के समीप गैस सिलेंडर फटने से एक होटल में लगी आग। आग लगने से दो बाइक एवं नगदी सहित लाखों के संपत्ति जलकर हुआ राख वही सामान निकालने गए होटल संचालक की भी आग से झुलस कर हुए घायल। घायल की पहचान मुकेश पंडित के रूप में बताया गया है।