छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले स्थित पेंड्रावन के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बुनियादी सुविधाओं और शिक्षकों की भारी कमी को लेकर 9वीं से 12वीं तक के 400 छात्र-छात्राओं ने खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर घंटों चक्काजाम रखा। 400 बच्चों पर केवल 3 शिक्षक होने, प्रमुख विषयों की पढ़ाई ठप रहने और स्कूल में शौचालय तक न होने से नाराज विद्यार्थी स्कूल यूनिफॉर्म में तख्तियां लेकर दोपहर से आधी रात तक सड़क पर डटे रहे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मामले पर खुद संज्ञान लिया और छात्रों से फोन पर सीधी बातचीत कर उनकी मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रशासन द्वारा विवादित प्रिंसिपल को तत्काल पद से हटाने, तुरंत नए शिक्षकों की तैनाती करने, नए टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण और लिखित आदेश सौंपे जाने के बाद ही रात 12 बजे बच्चों ने आंदोलन समाप्त किया।
#ChhattisgarhNews #Durg #SwamiAtmanandSchool #StudentProtest #EducationMatters #YouthPower #GroundReport #BreakingNews #FatafatNews