20 सितंबर को बापू इंटर कॉलेज मैदान में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन, अजय जायसवाल को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
मऊ जनपद के घोसी विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आगामी 20 सितंबर को बापू इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित होने जा रहा है। सम्मेलन को लेकर बसपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और संगठन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सम्मेलन के दौरान घोसी विधानसभा क्षेत्र से अजय जायसवाल को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया जा सकता है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यदि ऐसा होता है तो घोसी विधानसभा की राजनीति में बसपा की रणनीति को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो सकती हैं।
सम्मेलन में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी चुनावों की तैयारियों पर भी मंथन होने की संभावना है। अब सभी की निगाहें 20 सितंबर के सम्मेलन और पार्टी के संभावित बड़े ऐलान पर टिकी हैं।