*जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं आर्द्रभूमि समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न*
*वृक्षारोपण हेतु पूर्णता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं आर्द्रभूमि समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में नदियों को प्रदूषण से मुक्त रखने, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, वृक्षारोपण, जैविक खेती तथा स्वच्छता से संबंधित कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए वृक्षारोपण की जियो-टैगिंग की प्रगति से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जियो-टैगिंग की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत जियो-टैगिंग पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
Muhammadabad Gohna, Mau | Sep 11, 2026