
न्यूज़ देशआदेश
महासू मंदिर शमाह में नई कमेटी का गठन, पुरानी समिति निरस्त
देशआदेश
शमाह। महासू मंदिर शमाह के प्रांगण में रविवार को समस्त शमाहवासियों की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासू मंदिर शमाह के भंडारी श्री संतराम शर्मा ने की।
बैठक में पंचमी उत्सव-2026, नवमंदिर निर्माण, मंदिर के सामान के रखरखाव तथा पुरानी मंदिर कमेटी की पूर्व एवं वर्तमान कार्यप्रणाली और स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी ग्रामवासियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए पुरानी महासू मंदिर कमेटी को निरस्त कर नई महासू मंदिर समिति का गठन किया। नई समिति को मंदिर के आगामी कार्यों, नवमंदिर निर्माण तथा पंचमी उत्सव सहित अन्य धार्मिक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नई महासू मंदिर समिति शमाह
संतराम शर्मा सोंलिया — भंडारी
राजेंद्र शर्मा नेवाल — पुजारी
बालक राम शमवाल — ठाणी
सुनील शर्मा गतवाल
प्रकाश शर्मा गोरेईक
राजेश शर्मा शमवाल (नीटू)
दीपा राम नेगी
सुरेश शर्मा लैंगवैईक
सतीश तोमर
राहुल चौहान — एससी
सलाहकार समिति
कल्याण शर्मा शमवाल
चूही राम लैंगवैईक
सुमेर शर्मा नंबरदार
सुमेर शर्मा नेवाल
रामलाल नेवाल
रतिराम गतवाल
खतरी राम बोकालिया
माया राम सोंलिया
रमेश शर्मा लैंगवैईक
देवेन्द्र शर्मा लैंगवैईक
भीम सिंह नेगी
रणबीर शर्मा शमवाल
मामचंद गतवाल
ग्रामवासियों ने नवनियुक्त महासू मंदिर समिति एवं सलाहकार समिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई समिति महासू महाराज की छत्रछाया में मंदिर के धार्मिक एवं विकास कार्यों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाएगी।
महासू महाराज की कृपा सभी पर बनी रहे और नई समिति मंदिर के कार्यों को सही दिशा में आगे बढ़ाए—यही ग्रामवासियों की कामना है।