हरीश चौधरी बने पांवटा ब्लॉक कांग्रेस के सचिव:हरप्रीत
देशआदेश
पांवटा साहिब। पांवटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विस्तार के तहत ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन ने युवा एवं जागरूक हरीश कुमार चौधरी को ब्लॉक सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि हरीश कुमार चौधरी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। उन्हें दी गई जिम्मेवारी पर कहा गया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ पार्टी हित में अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की असली ताकत है और हरीश चौधरी के अनुभव एवं सक्रियता से पांवटा ब्लॉक में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
वहीं ब्लॉक सचिव हरीश चौधरी ने पार्टी हाईकमान समेत सभी का धन्यवाद किया।