पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार, कार्यकर्ताओं को सौंपी नई जिम्मेदारियां
देशआदेश
पांवटा साहिब। पांवटा साहिब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह रत्तन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं।
ब्लॉक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन ने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा संगठन की मजबूती और पार्टी की सफलता के रूप में सामने आता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए काम करेंगे।