उच्चैन में शांतिपूर्ण मतदान को लेकर पुलिस अलर्ट, मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण
उच्चैन। नगर निकाय चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत उच्चैन नगरपालिका में शुक्रवार को मतदान जारी है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने को लेकर भरतपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है।
जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उच्चैन सुरेश कुमार आरपीएस सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। अधिकारी मतदान केंद्रों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं संवेदनशील क्षेत्रों और मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदाता बिना किसी भय या दबाव के निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
भरतपुर पुलिस द्वारा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Weir, Bharatpur | Sep 11, 2026