सोशल मीडिया पर इन दिनों आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का एक अधूरा बयान तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 'हिंदू राष्ट्र' को लेकर दिए गए एक कथन को उनका निजी मत बताकर पेश किया जा रहा है। तथ्यों की पड़ताल में सामने आया है कि भागवत अपने भाषण में 1930 के दशक की एक ऐतिहासिक घटना का जिक्र कर रहे थे। उस समय सेंट्रल प्रोविंस असेंबली में 'मिस्टर इब्राहिम' नामक एक सदस्य ने यह टिप्पणी करते हुए संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार का बचाव किया था। इसके अतिरिक्त, वायरल पोस्ट में संघ की प्रार्थना 'नमस्ते सदा वत्सले' पर किया जा रहा दावा भी अधूरा है, क्योंकि प्रार्थना के दूसरे ही श्लोक में 'हिन्दुराष्ट्र' शब्द का स्पष्ट उल्लेख मौजूद है..👇👇
Purnea East, Purnia | Nov 11, 2026