
कलेक्टर की अध्यक्षता में खाद वितरण की समीक्षा बैठक आयेाजित
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था हाईब्रिड मोड से किये जाने के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में शासन के निर्देशानुसार खाद वितरण की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शासकीय संस्थाओं/निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये।
उप संचालक कृषि श्री अमित कुमार भदौरिया ने बताया कि हाईब्रिड मोड में उर्वरक वितरण करने के लिए निर्देशों का पालन कर कृषकों को उर्वरक प्रदाय किया जा रहा है। खाद वितरण हेतु संबंधित दस्तावेजों का अनिवार्य रूप से संधारण किसान का आधार कार्ड की छायाप्रति,मोबाईल नम्बर, प्रदाय उर्वरक की कंपनी वार (यूरिया, डीएपी, एनपीके, एसएसपी, एमओपी पृथक-पृथक) मात्रा सहित जानकारी, आवश्यक रूप से संधारित की जा रही है। साथ ही विक्रय की गई मात्रा को पोर्टल पर इंद्राज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में समस्त डबललॉक केन्द्रों. एम.पी. एग्रो, सेवा सहकारी समितियों, निजी उर्वरक विक्रेताओं को हाईब्रिड मोड के माध्यम से समस्त दस्तावेज आधार नम्बर, ऋण पुस्तिका, मोबाईल नम्बर आदि संधारित कर कृषकों को उर्वरक प्रदाय करने की समुचित व्यवस्था कराई गई है।
डबललॉक केन्द्र अशोकनगर में सोमवार एवं मंगलवार को नही होगा यूरिया खाद का वितरण
--
बैठक में बताया गया कि डबललॉक केन्द्र अशोकनगर में अपरिहार्य कारणों से सोमवार एवं मंगलवार को यूरिया खाद का वितरण नही किया जाएगा। डबललॉक केन्द्र मुंगावली एवं पिपरई में यूरिया खाद का वितरण किया जाएगा। कृषक अपनी सुविधानुसार खाद प्राप्त कर सकते है।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश जैन,अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,एसडीएम अशोकनगर श्री इसरार खान, उपसंचालक कृषि श्री अमित सिंह भदौरिया सहित सहकारिता,एमपीएग्रो एवं संबंधित उपस्थित थे।
#ashoknagar