
विधि-व्यवस्था एवं आगामी पर्व-त्योहारों की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
औरंगाबाद-
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में राज्य के सभी जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभिन्न जिलों में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करते हुए आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर प्रशासनिक एवं पुलिस स्तर पर की जा रही तैयारियों की जानकारी ली गई।
औरंगाबाद जिले से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में *जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा* एवं *पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा* ने भाग लिया।
बैठक के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
मुख्य सचिव द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पर्व-त्योहारों के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात, स्वच्छता, विद्युत, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को भी सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों से आगामी पर्व-त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
The silence media news #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #daudnagar #aurangabad #barun #औरंगाबाद #upendranathvermaips #SPAurangabad #BiharGovernment