DM-SP ने किया महानंदा नदी पुल का निरीक्षण, ठाकुरगंज पुल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का लिया जायजा
किशनगंज जिले के महत्वपूर्ण ठाकुरगंज स्थित महानंदा नदी पुल का जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी महोदय नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और आम लोगों के आवागमन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल पर तैनात पदाधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। ट्रैफिक जाम न लगे, वाहनों का सुचारू रूप से आवागमन हो और पुल की सुरक्षा बनी रहे, इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#Kishanganj #newsfeed #bihar Bolta Kishanganj News