पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा किशनगंज जिला के साइबर थाना, SC/ST थाना , महिला थाना तथा टाउन थाना का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना के अभिलेखों, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति, शिकायतों के निष्पादन एवं थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। संबंधित पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन, पीड़ितों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए l
पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहते हुए विधि-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।