किशनगंज में जिला परिषद के मेची सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सम्मिलित हुआ। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का पर्चा प्रदान किया गया। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक जीवन का आधार मिले।
किशनगंज के समग्र विकास, जनकल्याण और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक स्तर पर निरंतर प्रयास जारी हैं।
#kishanganjbihar #BiharNews