
बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के खूझी कला में फिल्म शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में उत्साह: संचिता बनर्जी और जय यादव ने कैमरे के सामने निभाए फ़िल्मी दृश्य, कलाकारों की एक झलक पाने को आतुर ग्रामीणजन!!
प्रतापगढ़ जनपद के विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के खूझी कला गांव में इन दिनों फिल्म शूटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री संचिता बनर्जी और अभिनेता जय यादव फिल्म की शूटिंग के लिए गांव खूझी कला पहुंचे। फिल्म का निर्देशन चर्चित निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। महामाया इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुधाकर सिंह,प्रभाकर सिंह के गांव खूझी कला आवास पर चल रहे फिल्म की शूटिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। शूटिंग स्थल पर कलाकारों की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। फिल्म की टीम ने गांव के प्राकृतिक और ग्रामीण परिवेश को शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया, जिससे खूझी कला का माहौल भी फिल्मी रंग में नजर आया। संचिता बनर्जी और जय यादव ने फिल्म के विभिन्न दृश्यों की शूटिंग की। निर्देशक मंजुल ठाकुर के निर्देशन में कलाकारों ने अपने किरदारों को जीवंत करने के लिए कई दृश्यों को कैमरे में कैद कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में फिल्म की शूटिंग होना क्षेत्र के लिए खुशी और गौरव की बात है। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह के साथ-साथ प्रतापगढ़ के ग्रामीण परिवेश को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद भी जगी है। शनिवार और रविवार को फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शूटिंग के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग करते नजर आए।
#foryouシ #fbpost
#nonfollowers #pratapgarhnews