कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की कथा पर सियासी घमासान, सपा सांसद बोले - विवादित व्यक्ति को नहीं बुलाना चाहिए*
#प्रतापगढ़। दैनिक भास्कर डिजिटल के हवाले से मिली खबर के अनुसार, प्रतापगढ़ के कुंडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रस्तावित कथा को लेकर सियासत गरमा गई है।
सपा सांसद प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि ऐसे विवादित व्यक्ति को कथा के लिए बुलाना ही नहीं चाहिए। धीरेंद्र शास्त्री धर्म के नाम पर व्यापार करते हैं और अपने बयानों से हिंदू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं।
सांसद ने साफ किया कि समाजवादी पार्टी आयोजन का विरोध करेगी, लेकिन यह विरोध पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से होगा।
बयान के बाद कुंडा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आयोजक तैयारियों में जुटे हैं, वहीं प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है।
#pratapgarh #BhaskarDigital #Pratapgarh #Kunda #BageshwarDham #DhirendraKrishnaShastri #SPSingh #SamajwadiParty #UPPolitics #KathaVivad #PratapgarhNews