
सोलन में एक ही छत के नीचे मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद और वेलनेस की सुविधाएं,
-100TEN हॉस्पिटल एंड वेलनेस इंस्टीट्यूट की नई पहल
सोलन। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सोलन के लिए एक नई पहल के रूप में 100TEN हॉस्पिटल एंड वेलनेस इंस्टीट्यूट ने अपनी सेवाओं और भविष्य की विस्तार योजनाओं का आज सोलन में शुभारंभ किया।इस अवसर पर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। 100 Ten हॉस्पिटल का शुभारंभ 15 नवंबर को मुख्य अतिथि सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया,
संस्थान का उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा, आयुर्वेद, पंचकर्म, पोषण और वेलनेस सुविधाओं को एक ही छत के नीचे उपलब्ध करवाना है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े।
संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के संस्थापक परवीन अग्निहोत्री, सह-संस्थापक रीता ठाकुर, ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर एवं वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अनिल नादिर, डॉ. शिवानी शर्मा, डॉ. रोजी मावलांग, डॉ. अजय कुमार डॉ अनिल सहित स्वास्थ्य एवं कौशल विकास क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सहायक प्रबंधक एवं एंकर डॉ. अमन कुमार ने अतिथियों और पत्रकारों का स्वागत किया।
संस्थान की ओर से बताया गया कि करीब दस वर्ष पहले संस्थापक को गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस व्यक्तिगत अनुभव ने उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और जागरूकता आधारित बनाने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया। संस्थान का मानना है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए केवल दवाइयां ही नहीं, बल्कि सही पोषण, जीवनशैली में बदलाव और समय पर चिकित्सकीय मार्गदर्शन भी जरूरी है।
*चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा फोकस*
100TEN ग्रुप ने अपनी कार्ययोजना में चार प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया है। इनमें आधुनिक चिकित्सा (एलोपैथी), आयुर्वेद एवं पंचकर्म, संतुलित आहार एवं पोषण तथा स्वस्थ जीवनशैली प्रमुख हैं। संस्थान की योजना के तहत मरीजों को विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों, फिजियोथेरेपी, डेंटल सेवाओं, महिला एवं पुरुष पंचकर्म, न्यूट्रिशन और डायग्नोस्टिक सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
संस्थान ने यह भी बताया कि उसकी सेवाओं की दरें सरकारी अस्पतालों की दरों के बराबर रखने का प्रयास किया गया है, ताकि आम और मध्यमवर्गीय परिवारों को बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके।
*ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेंगी स्वास्थ्य सेवाएं*
संस्थान की आगामी विस्तार योजना में ग्रामीण क्षेत्रों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत 100TEN HealthPoint नेटवर्क विकसित करने की योजना है। इसके माध्यम से गांवों में बेसिक ओपीडी, डॉक्टरों से डिजिटल परामर्श, दवाइयों और जांच की सुविधा तथा जरूरत पड़ने पर मुख्य अस्पताल में रेफरल की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा 100TEN Preventive Health & Wellness Assessment Centre स्थापित करने की भी योजना है। यहां शरीर की संरचना, मेटाबॉलिक हेल्थ, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, डायबिटीज, लिवर एवं किडनी से संबंधित जोखिम, हड्डियों की मजबूती, पोषण और नींद का वैज्ञानिक मूल्यांकन किया जाएगा।
*अस्पताल में सुविधाओं के विस्तार की तैयारी*
संस्थान की विस्तार योजना के तहत एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, आधुनिक डेंटल चेयर सेटअप, बड़े इन-पेशेंट (IPD) वार्ड और सर्जरी सेवाओं को बढ़ाने की योजना है। इसके साथ ही डिजिटल हॉस्पिटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रॉनिक पेशेंट रिकॉर्ड, टेलीमेडिसिन और डॉक्टरों की सहायता के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित क्लिनिकल डॉक्यूमेंटेशन तकनीक लागू करने पर भी काम किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपने विचार साझा करते हुए आधुनिक चिकित्सा के साथ पोषण, आयुर्वेद और जीवनशैली सुधार के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, संस्थान की ओर से बताया गया कि Medanta Labs के साथ जुड़कर मरीजों को जांच संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
इस पहल के माध्यम से 100TEN ग्रुप का लक्ष्य सोलन में किफायती, गुणवत्तापूर्ण और बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।