Public App Logo
आभार प्रदर्शन अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी के जन्म उत्सव के पावन अवसर पर ओबीसी महासभा के तत्वावधान में आयोजित विशाल रैली एवं शौर्य यात्रा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सम्माननीय साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। छिंदवाड़ा से चौरई तक इस विशाल रैली में शामिल हुए लोधी समाज, एसटी-एससी-ओबीसी संगठनों, जय भीम सेना, गोंडवाना युवा नेतृत्व एवं सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, वरिष्ठजनों, युवाओं, मातृशक्ति तथा समस्त समाजबंधुओं का विशेष धन्यवाद। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाट परासिया, सिहोरा, ईसरा उमरिया, मरकाहांडी, नवेगांव होते हुए चौरई तक शौर्य यात्रा को सफल बनाने वाले प्रत्येक साथी का योगदान अविस्मरणीय है। रानी अवंती बाई लोधी जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं नमन कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समाज के वरिष्ठजनों का भी हृदय से आभार। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रशासन, पुलिस प्रशासन, मीडिया साथियों, वाहन चालकों, आयोजन समिति एवं व्यवस्था में लगे सभी स्वयंसेवकों का भी विशेष धन्यवाद। आप सभी के सहयोग, एकजुटता और समर्पण ने यह संदेश दिया कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी का शौर्य, साहस और बलिदान हमारी प्रेरणा है और उनकी गौरवगाथा आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचती रहेगी। एक बार पुनः सभी साथियों को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। जय वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी! जय ओबीसी महासभा! जय भीम! जय जोहार! जय हिंद! — लोधी विपिन वर्मा ओबीसी महासभा, जिला छिंदवाड़ा - Chhindwara Nagar News