छत्तीसगढ़ सूरजपुर में कबरा कान वाले हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीपावली की रात हाथी ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को कुचलकर मार डाला. बीते छह महीनों में यह हाथी 15 लोगों की जान ले चुका है..
पहली घटना सूरजपुर वन परिक्षेत्र के सोनपुर-सु गांव के पण्डोपारा की है, जहां 36 वर्षीय मोहन लाल कंवर खेत में धान की फसल की रखवाली करने गए थे। वहीं दूसरी घटना प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के श्यामनगर गांव की है, जहां 51 वर्षीय कृष्णा राजवाड़े मुर्गा खोजने निकले थे। दोनों को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया..
घटनाओं के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने 24 घंटे निगरानी और हाथी को रेस्क्यू सेंटर में रखने की मांग की। विवाद के बाद मुआवजा और नौकरी देने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इधर वन विभाग ने हाथी को ट्रैंकुलाइज कर रेडियो कॉलर लगाने की बात कही है..#Surajpur #SurajpurNews #ChhattisgarhNews #ElephantAttack #KabraaKanWalaHathi #HumanElephantConflict #ElephantTerror #WildlifeNews #ForestDepartment #ElephantDeath