
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देश पर कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों की जांच
टीकमगढ़। कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिले में संचालित कोचिंग सेंटरों एवं लाइब्रेरी का अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा, आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि प्रत्येक संस्थान में पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर लगाए जाएं तथा संचालकों और विद्यार्थियों को इनके उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए। साथ ही किसी भी आपदा की स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए इमरजेंसी एग्जिट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान लाइब्रेरी के पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) की भी जांच की गई तथा बिना पंजीयन संचालित संस्थानों को नियमानुसार पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा, श्री निशांत भूरिया, तहसीलदार डॉ. ए.के. गुप्ता, श्री श्रीपत अहिरवार, सीएमओ सुश्री शिवि उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Bundeli24Express
#Tikamgarh
#TikamgarhNews
#CollectorTikamgarh
#VivekShrotriya
#CoachingCenterInspection
#LibraryInspection
#FireSafety
#EmergencyExit
#SafetyStandards
#MPNews
#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#JansamparkTikamgarh
#BreakingNews
#LocalNews
#EducationNews
#PublicSafety
#TikamgarhUpdate
#BundelkhandNews
Jansampark Madhya Pradesh PRO Tikamgarh Collector Tikamgarh