टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेन्द्र सिंह बुन्देला ने हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत मकानों की रजिस्ट्री व दस्तावेज किये प्रदान
-
स्वामित्व योजना अंतर्गत ग्राम उत्तमपुरा तथा गोपालपुरा में विशेष कार्यक्रम आयोजित
-
टीकमगढ़ विधायक श्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के मुख्य आतिथ्यि में आज स्वामित्व योजना के अंतर्गत स्वामित्व अभिलेख अधिकार एवं निष्पादन संबंधी कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र की तहसील टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत नारगुड़ा के ग्राम उत्तमपुरा तथा ग्राम पंचायत गोपालपुरा के ग्राम गोपालपुरा भाटा में कार्यक्रम आयोजित किए गये तथा हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के तहत मकानों की पक्की रजिस्ट्री व दस्तावेज प्रदान किये गये।
टीकमगढ़ तहसील के ग्राम पंचायत नारगुड़ा के ग्राम उत्तमपुरा तथा ग्राम पंचायत गोपालपुरा के ग्राम गोपालपुरा भाटा में सभी रजिस्ट्रियां करवाई जाकर लक्ष्य अर्जित कर लिया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों ने ग्राम में स्वामित्व योजना के हितग्राहियों का फूल मालाओं से सम्मान किया तथा स्वामित्व योजना के तहत पक्की रजिस्ट्री व दस्तावेज उपलब्ध कराये।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती अंजली शर्मा, तहसीलदार टीकमगढ़ श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर, ग्राम पंचायत सरपंच सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh