आस्था और सेवा का संगम, शिव भूमि शनिदेव कमेटी ने लगाया विशाल भंडारा
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार।
शिव भूमि शनिदेव कमेटी की ओर से शनिवार को शिव भूमि परिसर में आमजनमानस के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हर शनिवार को आयोजित होने वाले इस भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भंडारे के आयोजन में कमेटी के साहिल वालिया, अजय बावा, राज ठाकुर, निकेश सूद, सनी वालिया, कमल सूद और जोनू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कमेटी सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभालते हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि शनिवार को आयोजित होने वाला भंडारा सेवा एवं धार्मिक आस्था का प्रतीक है। कमेटी का प्रयास है कि नियमित रूप से इस तरह के सेवा कार्यों को जारी रखते हुए जरूरतमंदों एवं आमजन की सेवा की जाए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर सहयोग करने का आह्वान किया।