जनता दर्शन में बुजुर्ग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल बनवाया आयुष्मान कार्ड
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के समक्ष आज जनता दर्शन में 80 वर्षीय बुजुर्ग सम्यपति, निवासी ग्राम रतनपुर, विकासखंड गौरी बाजार, ने घरेलू समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी की नजर बुजुर्ग की अवस्था पर पड़ी तो उन्होंने उनसे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। फरियादी ने बताया कि उनका अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है।
जिलाधिकारी ने तत्काल आयुष्मान नोडल अधिकारी डॉ. राकेश पांडेय को बुलाकर बुजुर्ग फरियादी का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। तत्परता से आयुष्मान कार्ड कार्ड तैयार कर बुजुर्ग को जिलाधिकारी ने प्रदान किए।
जिलाधिकारी की इस मानवीय एवं संवेदनशील पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। फरियादी सम्यपति ने भी जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने फरियादी की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
DM Deoria #deoria
Deoria, Deoria | Aug 20, 2026