मारपीट में घायल युवक की मौत, हत्या के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
देवरिया। कोतवाली पुलिस ने मारपीट के दौरान घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 17 अगस्त को शर्मा ढाबा के पास पुरानी रंजिश को लेकर रामशरण सिंह और उनके मित्र अमित शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। दोनों घायल हो गए थे।
इलाज के दौरान 20 अगस्त को अमित शर्मा की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने दर्ज मुकदमे में हत्या और अन्य संबंधित धाराएं बढ़ाई थीं।
पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज मेहड़ा पूरवा के पास से राजन कन्नौजिया, भीम यादव उर्फ नीरज यादव और सतीश यादव को गिरफ्तार किया। मामले में नामजद अशोक यादव, विपुल समेत अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
Deoria, Deoria | Aug 22, 2026