बैंग बैंग सीजन-4 का पोस्टर लॉन्च, जिले की युवा प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
देवरिया। राज डांसिंग इंस्टीट्यूट, मसी डांस एकेडमी एवं एसएस मॉल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले बैंग बैंग सीजन-4 का पोस्टर लॉन्च गुरुवार को गोरखपुर रोड स्थित एक रेस्तरां में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद भाजपा नेता डब्लू मणि त्रिपाठी, समाजसेवी सतपाल सिंह, एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी एवं कवि डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने पोस्टर का विमोचन किया।
वक्ताओं ने कहा कि डांसिंग, सिंगिंग और मॉडलिंग के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे मंच बेहद महत्वपूर्ण हैं। आयोजक राज सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और ग्रैंड फिनाले में निक्की एवं सुशांत खत्री निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। बैंग बैंग सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले आगामी 17 जनवरी को आयोजित किया जाएगा।
Deoria, Deoria | Aug 21, 2026