Public App Logo
*ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत सीआईए रतिया की कार्रवाई, 8 ग्राम हेरोइन व अवैध पिस्तौल सहित आरोपी काबू* *– आरोपी के कब्जे से .32 बोर का पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस भी बरामद* भूना, 16 अगस्त। नशा तस्करी एवं अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे *ऑपरेशन ट्रैक डाउन* के तहत सीआईए रतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 ग्राम हेरोइन, एक अवैध .32 बोर पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस सहित आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 5, वाल्मीकि मोहल्ला, भूना, जिला फतेहाबाद निवासी अरुण उर्फ वरुण पुत्र विनोद के रूप में हुई है। सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को पुलिस टीम नशीले पदार्थों एवं अपराधों की रोकथाम के लिए भूना बस अड्डे के पास मौजूद थी। सूचना मिली कि अरुण उर्फ वरुण फतेहाबाद रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास हेरोइन बेचने के लिए खड़ा है तथा उसके पास अवैध हथियार भी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा, जिसे शक के आधार पर काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की कैपरी की दाहिनी जेब से .32 बोर का अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस तथा बाईं जेब से 8 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद सामान को नियमानुसार कब्जे में लेकर सील किया गया। इस संबंध में थाना भूना में अभियोग संख्या 184, दिनांक 15.08.2026, धारा 21(B)/61/85 एनडीपीएस एक्ट तथा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगामी जांच जारी है। - Uklana News