
छतरपुर 🆕 छतरपुर शहर के थाना सिविल लाइन पुलिस की त्वरित कार्रवाई : 👉 15 मिनट में अपहृत व्यक्ति दस्तयाब, अपहरण में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत विगत दिवस एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन की मोबाइल टीम, पीसीआर मोबाइल, चीता मोबाइल एवं डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी कर अपहृत व्यक्ति को 15 मिनट के अंदर दस्तयाब कर लिया।
अपहृत व्यक्ति डेयरी संचालक राकेश यादव की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा द्वारा घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 4 आरोपियों- 👇🏻👇🏻
1. भगवत यादव उर्फ भज्जू, पिता नरेंद्र दास यादव, निवासी ग्राम गठेवरा, जिला छतरपुर
2. चंद्रभान यादव, पिता भगवान दास यादव, निवासी ग्राम गठेवरा।
3. बृजपाल यादव, पिता रामस्वरूप यादव, निवासी ग्राम गठेवरा।
4. एक विधि विरुद्ध किशोर , को अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू तथा फोर्ड फीगो कार, अनुमानित कीमत 2 लाख रुपये है, बरामद की है। प्रकरण में आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस त्वरित कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक आशुतोष श्रोत्रिय, उपनिरीक्षक बीदु विश्वास, प्रधान आरक्षक हरिशरण, रूपेश, काजी एवं मुकेश तथा आरक्षक हरेंद्र, सूरजभान, अमन एवं अजय की भूमिका रही। मीडिया से सत्यम सिंह, विकास शुक्ला, अंगद यादव की भूमिका भी सराहनीय रही।
#MP #bundelkhand #chhatarpur