गिरिडीह के झंडा मैदान में 21 अगस्त को आंदोलनकारियों और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प और मारपीट के मामले में नगर थाना में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पहली प्राथमिकी JMM कार्यकर्ता दिलीप मुर्मू के आवेदन पर दर्ज हुई। उन्होंने ABVP से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं पर धरना स्थल के पास गाली-गलौज, मारपीट, महिला कार्यकर्ताओं से अभद्रता और 500 रुपये छीनने का आरोप लगाया है।
वहीं, दूसरी प्राथमिकी ABVP के प्रांत सेवा प्रमुख अनीश राय के आवेदन पर दर्ज हुई। इसमें JMM कार्यकर्ताओं पर शांतिपूर्ण कार्यक्रम के दौरान पूर्व नियोजित तरीके से हमला करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू के गंभीर रूप से घायल होने का भी उल्लेख है।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
#FIR #JhandaMaidan #Giridih #GiridihNews