
_*दि सहारनपुर वॉइस न्यूज़ 7*_
_*सच्चाई के साथ हरदम*_
*👉🏾👉🏾 सहारनपुर में अवैध पशु कटान का भंडाफोड़! बंद घेर में चल रहा था गैरकानूनी कारोबार, मंडी पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार!!*
*👉🏾👉🏾 मौके से करीब एक कुंतल पशु अवशेष और कटान में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद, अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में!!*
_सहारनपुर। जनपद में अवैध पशु कटान के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली मंडी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के चौब फरोशान में एक बंद घेर में छापेमारी कर कथित रूप से अवैध पशु कटान में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान मौके से दो मृत कटड़े/भैंसों के अवशेष तथा पशु कटान में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली मंडी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तंजीम, मोहम्मद रफी उर्फ मानू और तारीख नामक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर करीब एक कुंतल पशु अवशेष बरामद किए हैं। इसके साथ ही एक कुल्हाड़ी, रेती, रस्सियां और दो छुरियां भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली हैं।पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पशुओं का कटान कर मांस बेचने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध पशु कटान के कारोबार को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस गतिविधि में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं और कहीं इस अवैध कारोबार को किसी का संरक्षण तो प्राप्त नहीं था। सोशल मीडिया एवं स्थानीय चर्चाओं में मकान के मालिकाना हक को लेकर भी दावे किए जा रहे हैं, लेकिन किसी राजनीतिक व्यक्ति या संगठन से संबंध होने की पुलिस की ओर से फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच में इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य नामों और नेटवर्क को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं!!!_