*रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएँ*
फतेहाबाद, 27 अगस्त। *पुलिस अधीक्षक श्रीमती निकिता खट्टर, आईपीएस* ने जिलेवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं शुभेच्छाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन हमारे सांस्कृतिक मूल्यों और पारिवारिक भावनाओं का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, सुरक्षा और समर्पण का प्रतीक है, जो समाज में आपसी विश्वास और सौहार्द को भी मजबूती प्रदान करता है।
इस अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा फतेहाबाद जिले को नशा मुक्त बनाने में पुलिस प्रशासन का साथ दें।
पुलिस प्रशासन आपकी सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर है। रक्षाबंधन का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए — यही मेरी मंगलकामना है।