आगरा में रक्षाबंधन के अवसर पर दृष्टिबाधित आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की कलाई पर राखी बांधी। जिलाधिकारी ने छात्राओं का स्नेह स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान DM ने छात्राओं से पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने की सुविधाओं को लेकर बातचीत की और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। साथ ही 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक UPSRTC की बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है।
DM ने संबंधित विभागों को रक्षाबंधन के दौरान बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
रिपोर्ट: NHP भारत | आगरा
.
.
.
.
#Agra #AgraNews #DMAgra #ManishBansal #RakshaBandhan
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026