आसनसोल में नेपाल त्रासदी को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने जिस तरह से अपना रौद्र रूप दिखाया, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उनके मुताबिक, लोगों को बचने या भागने के लिए कुछ सेकंड का भी समय नहीं मिला।
अग्निमित्रा पॉल ने नेपाल की घटना से सबक लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति का सम्मान करना चाहिए और घर बनाने के लिए पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया।
.
.
.
.
#AgnimitraPaul #NepalTragedy #NepalFlood #NepalDisaster #Nature
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026