Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
samarindia
नेपाल बाढ़ त्रासदी पर धीरेंद्र शास्त्री ने जताया दुख | Nepal Flood #Shorts
Fatehabad, Agra
| Aug 27, 2026
#shorts
MORE NEWS
उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश होने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पायलट की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। . . . . #Kanpur #KanpurNews #Aircrash #AircraftCrash #TrainingAircraft
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026
आसनसोल में नेपाल त्रासदी को लेकर पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि प्रकृति ने जिस तरह से अपना रौद्र रूप दिखाया, उसकी कल्पना करना भी मुश्किल है। उनके मुताबिक, लोगों को बचने या भागने के लिए कुछ सेकंड का भी समय नहीं मिला। अग्निमित्रा पॉल ने नेपाल की घटना से सबक लेने की अपील करते हुए कहा कि प्रकृति का सम्मान करना चाहिए और घर बनाने के लिए पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक रहने का संदेश दिया। . . . . #AgnimitraPaul #NepalTragedy #NepalFlood #NepalDisaster #Nature
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में चरथावल-बिरालसी मार्ग पर बुधवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में शामली के कराना थाना क्षेत्र के मोहल्ला आलकला निवासी मतलुब मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि मतलुब मिस्त्री अपनी पत्नी के साथ नगला राई में एक परिचित का हालचाल जानने जा रहे थे। इसी दौरान बिरालसी के पास ईंट भट्ठे के नजदीक सामने से आ रही बाइक से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी चरथावल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट: अनिल पुंडीर | NHP भारत NEWS, चरथावल, मुजफ्फरनगर . . . . #Muzaffarnagar #Charthawal #Biralasi #RoadAccident #BikeAccident
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026
उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी कलाकार अंकित बालियान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिम से एक्सरसाइज कर घर लौट रहे अंकित को चार बदमाशों ने घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि अंकित जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। घटना के बाद कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि हत्या के पीछे राजनीतिक रंजिश थी या कोई पुरानी दुश्मनी? पुलिस की जांच के बाद ही वारदात की असली वजह और आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। . . . . #Shamli #ShamliNews #AnkitBalian #AnkitBaliyan #Murder
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026
आगरा में रक्षाबंधन के अवसर पर दृष्टिबाधित आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की कलाई पर राखी बांधी। जिलाधिकारी ने छात्राओं का स्नेह स्वीकार करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान DM ने छात्राओं से पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्थाओं, खान-पान और रहने की सुविधाओं को लेकर बातचीत की और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर 60 वर्ष और उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना के तहत निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा शुरू की गई है। साथ ही 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक UPSRTC की बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। DM ने संबंधित विभागों को रक्षाबंधन के दौरान बाजारों में अतिरिक्त सुरक्षा, साफ-सफाई, व्यवस्थित पार्किंग और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। रिपोर्ट: NHP भारत | आगरा . . . . #Agra #AgraNews #DMAgra #ManishBansal #RakshaBandhan
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026
रक्षाबंधन के अवसर पर रायबरेली में स्कूली बच्चों ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के स्नेह से SP भी भावुक नजर आए। SP ने बच्चों को रिटर्न गिफ्ट दिया और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में पुलिस और बच्चों के बीच आत्मीय रिश्ता देखने को मिला और विश्वास व अपनापन का संदेश सामने आया। . . . . #Raebareli #RaebareliNews #RakshaBandhan #Rakshabandhan2026 #SPRaviKumar
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026
सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने चेकिंग की प्रक्रिया को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर मौके पर किस चीज की चेकिंग की जा रही है और इसका आधार क्या है? वीडियो सामने आने के बाद लोग भी तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं। . . . . #Checking #ViralVideo #ViralNews #QuestionMark #PublicIssue
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026
मध्य प्रदेश के महुआ से आए यात्रियों का स्टीमर संचालन बंद होने पर गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित यात्रियों ने कथित तौर पर चंबल नदी में मध्य प्रदेश की सीमा की ओर छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्टीमर सेवा बंद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी और व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। आखिर स्टीमर संचालन बंद होने की वजह क्या है और यात्रियों को हुई परेशानी के लिए जिम्मेदार कौन है? . . . . #ChambalRiver #Chambal #MadhyaPradesh #Mahua #SteamerService
Fatehabad, Agra | Aug 27, 2026