
छठ महापर्व पर IPRD आयोजित करेगा भव्य रील प्रतियोगिता, 16 नवंबर तक मिलेगा मौका
बिहार की आस्था, संस्कृति और छठ घाटों की भव्यता को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया तक पहुंचाने की पहल, टॉप-3 विजेताओं को मिलेगा पुरस्कार और शीर्ष 50 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र।
पटना/जमुई: छठ महापर्व 2026 के अवसर पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक आस्था और पर्व की भव्यता को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) द्वारा विशेष रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भाग ले सकते हैं।
प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को छठ महापर्व की तैयारियों, घाटों की स्वच्छता, सजावट, विशेष व्यवस्थाओं और पारंपरिक रीति-रिवाजों को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
इन विषयों पर बना सकते हैं रील
प्रतिभागी छठ घाटों की साफ-सफाई, घाटों की तैयारी एवं सौंदर्यीकरण, प्रशासन की विशेष व्यवस्थाओं, खरना प्रसाद निर्माण, संध्या अर्घ्य, प्रातःकालीन अर्घ्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दृश्यों पर रील बना सकते हैं। इसके अलावा लाइट एंड साउंड शो, वाटर स्क्रीन तथा छठ महापर्व से जुड़ी अन्य विशिष्ट पहल और आकर्षक आयोजनों को भी अपनी रील का विषय बना सकते हैं।
प्रतियोगिता के लिए जरूरी नियम
प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए रील मौलिक और प्रतिभागी की स्वयं की रचनात्मक प्रस्तुति होनी चाहिए। रील को Instagram, Facebook अथवा निर्धारित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया जा सकता है।
रील अपलोड करते समय निम्नलिखित दोनों हैशटैग का इस्तेमाल अनिवार्य होगा:
- #Biharkgarvchathmhaparv
- #samrat4bjp
रील अपलोड करने के बाद उसका लिंक विभाग द्वारा निर्धारित Google Form में जमा करना होगा। प्रतिभागियों को अपनी रील सार्वजनिक (Public) रखनी होगी, ताकि व्यूज का सत्यापन किया जा सके। फर्जी व्यूज, बॉट्स या किसी अनुचित माध्यम से व्यूज बढ़ाने पर प्रविष्टि रद्द की जा सकती है।
टॉप-3 को मिलेगा पुरस्कार, 50 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र
प्रतियोगिता में सर्वाधिक व्यूज प्राप्त करने वाली शीर्ष तीन रीलों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के क्रम में IPRD द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, शीर्ष 50 प्रतिभागियों को Certificate of Participation प्रदान किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों के साथ विभाग भविष्य में सोशल मीडिया से जुड़े कार्यों में सहयोग और सहभागिता के अवसर भी विकसित करेगा।
प्रतियोगिता की महत्वपूर्ण तिथियां
- प्रतियोगिता प्रारंभ: 14 नवंबर 2026, शाम 4 बजे।
- रील जमा करने की अंतिम समय-सीमा: 16 नवंबर 2026, शाम 5 बजे।
- व्यूज निर्धारण की अवधि: 14 नवंबर 2026, शाम 4 बजे से 16 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक।
निर्धारित समय-सीमा के बाद अपलोड या जमा की गई रील प्रतियोगिता में शामिल नहीं की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
प्रतिभागियों को पहले अपनी रील सोशल मीडिया पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद अनिवार्य हैशटैग लगाकर रील का लिंक निर्धारित Google Form में जमा करना होगा। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरना अनिवार्य है।
Google Form लिंक: विभाग द्वारा प्रतिभागियों के साथ साझा किया जाएगा।
जिला एवं विभाग स्तर पर समन्वयक
जिला स्तर पर संबंधित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी प्रतियोगिता के समन्वयक होंगे।
विभाग स्तर पर संपर्क के लिए:
- श्री साहिल वर्मा: 74630 94602
- सुश्री सजदा: 8789229822
IPRD की इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं और बिहार में आयोजित विशेष व्यवस्थाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाना है। विभाग ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से अपनी रचनात्मकता के जरिए बिहार के इस गौरवशाली पर्व को डिजिटल मंच पर प्रस्तुत करने की अपील की है।
Jamui, Jamui | Nov 14, 2026