बागपत से लापता बताई गई दोनों सगी बहनें दिल्ली से सकुशल बरामद
जनपद बागपत के ग्राम शाहजहांपुर, थाना दोघट क्षेत्र की दो सगी बहनें, जिनकी गुमशुदगी की सूचना पर पुलिस तलाश में जुटी थी, अब दिल्ली से सकुशल बरामद हो गई हैं।
बताया गया कि दोनों बहनें दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं और कोचिंग के लिए गई हुई थीं। इस दौरान उनका फोन बंद हो गया, जिससे परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। काफी समय तक कोई जानकारी न मिलने पर परिवार ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी।
दोनों बहनों के सकुशल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
#BaghpatPolice #BaghpatNews #UPPolice #Doghat #Delhi #UPSC
Baghpat, Bagpat | Jun 23, 2026