
निःशुल्क 13 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
-
22 महिलाओं एवं युवतियों को दिया गया ब्यूटी पार्लर संबंधी प्रशिक्षण
-
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टीकमगढ़ में आयोजित 13 दिवसीय निःशुल्क उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों से आईं 22 महिलाओं एवं युवतियों को 13 दिनों तक उद्यमिता विकास से संबंधित जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर से संबंधित कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
समापन समारोह में लीड बैंक से श्रीमती सीमा वर्मा, फैकल्टी श्री दुर्गेश कालरा, फैकल्टी श्री विवेक विश्वकर्मा, ऑफिस असिस्टेंट मोहम्मद आकिल, सोवरन रैकवार तथा अटेंडर राहुल कुशवाहा उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को स्वरोजगार स्थापित करने, उद्यम संचालन तथा ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई।
निःशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग एवं सीसीटीवी कैमरा प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टीकमगढ़ द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए निःशुल्क मोबाइल रिपेयरिंग तथा सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं सुधारने का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया जा रहा है।
प्रशिक्षण का लाभ ऐसे ग्रामीण युवक एवं पुरुष ले सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य है तथा जो बीपीएल कार्डधारी हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्रामीण बेरोजगार युवा मोबाइल रिपेयरिंग एवं सीसीटीवी कैमरा से संबंधित स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदकों को बीपीएल राशन कार्ड अथवा गेहूं वितरण पर्ची, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, अंकसूची तथा 6 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ अपना आवेदन संस्थान में जमा करना होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान टीकमगढ़ से संपर्क कर सकते हैं। संपर्क नंबर 9619726866, 9098793919, 9893409896 एवं 7217688646 हैं।
#JansamparkMP
#Jansamparktikamgarh
#tikamgarh